17 बैंकों का करोड़ों रुपये उधार लेकर नहीं लौटा रहे विजय माल्या के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बताया कि सीबीआई से मिल रही जानकारी के मुताबिक वह देश छोड़कर जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में माल्या से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा। बैंकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों को जबरदस्त फटकार भी लगाई। कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपको पता था कि वह डिफॉल्टर है और उसके खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है तो फिर लोन क्यों दे दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को उनके राज्यसभा ईमेल आईडी पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के माध्यम से नोटिस भेजने को कहा है। वहीं बैंक चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट विजय माल्या को कोर्ट में सुनवाई के लिए खुद पेशी के लिए निर्देश जारी करे। अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि माल्या की विदेशों में स्थित उनके द्वारा बैंकों से लिए गए लोन से कहीं ज्यादा अधिक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।