सड़क दुर्घटना में सपा विधायक की मौत
(India)


मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र से सपा विधायक हाजी इरफान की मौत हो गई है। गुरुवार को शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए विधायक सैफई जा रहे थे। बदायूं के कछला में सड़क दुर्घटना के बाद बरेली के दीपमाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो की मौके पर हो मौत गई थी। विधायक पुत्र फहीम भी दुर्घटना में घायल हुआ है। विधायक के इंतकाल की खबर से शोक की लहर है। अफसर भी मौके पर पहुंच गये हैं। पेशे से अधिवक्ता हाजी इरफान ने पहली बार सपा से नवगठित बिलारी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। आजम के करीबी लोगों में थे विधायक हाजी इरफान।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।