आर्ट ऑफ लिविंग को कल तकी की मोहलत
(India)

नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) ने आर्ट ऑफ लिविंग को विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के लिए 5 करोड़ के जुर्माने के लिए शुक्रवार तक का समय दे दिया है। पहले आर्ट ऑफ लिविंग को गुरुवार शाम 4 बजे तक जुर्माना चुकाना था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इस बीच सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। वह कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले हैं। पहले राष्ट्रपति भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने इनकार कर दिया था। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कहा कि जुर्माना नहीं भरने पर कानून अपना काम करेगा। इससे पहले श्री श्री रविशंकर ने मीडिया से कहा कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के खिलाफ राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां नियमों का पालन करने वालों पर भी फाइन लग सकता है। यह कार्यक्रम 11 से 13 मार्च के दौरान होना है। एनजीटी ने बुधवार को यमुना किनारे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के कार्यक्रम पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया था। श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि वो 3 लोगों की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करेंगे, जो मौके पर सिर्फ आधे घंटे के लिए गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।