9000 करोड़ के कर्ज में डूबे उद्योगपति विजय माल्या के देश छोड़कर जाने का मामला संसद में गूंजने के बाद आज सुबह ट्वीट कर उन्होंने कहा कि मैं कोई भगोड़ा नहीं हूं। मैं देश छोड़कर नहीं गया। मैं सांसद हूं, मेरा देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। पर मीडिया ट्रायल गलत है। माल्या ने कहा, मैं एक अंतर्राष्ट्रीय कारोबारी हूं। मैं भारत से बाहर अक्सर जाता आता रहता हूं। मैं एक भारतीय सांसद हूं। मुझे यहां के न्याय की धरती पर पूरा भरोसा है उन्होंने मीडिया ट्रायल पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा, कि मीडिया जो मेरे खिलाफ ट्रायल कर रही है, ये गलत है। सिर्फ टीआरपी के खेल में मेरे साथ इस तरह का बर्ताव गलत है। खबरें आ रही हैं कि मुझे अपनी संपत्ति की घोषणा करनी चाहिए। क्या वास्तव में बैंक को मेरी संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं। या सांसद बनते समय जो मैंने संपत्ति की घोषणा की वो भी किसी को नहीं मालूम।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।