जमशेदपुर के कोल्हान में सांसद आदर्श ग्राम समेत लगभग 571 गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां के लोगों को खुले कुओं, हैंडपंपों और तालाबों से पीने का भरना पड़ता है। गर्मियां शुरू होते ही कोल्हान के लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना चुनौती बन जाता है। हर बार की तरह इस बार और जलस्तर नीचे चले जाने से परेशानी बढ़ गई है। लोग किसी तरह कुएं और तालाब का गंदा पानी छानकर पी रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति चाईबासा, नोवामुंडी और सारंडा के आसपास के गांवों में है। यहां के लोग लाल पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जमशेदपुर में शहरी इलाके के लोगों को पेयजल के लिए नगर निकायों के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। शहर में ऐसी लगभग सौ बस्तियां हैं, जहां के लोग सार्वजनिक नलों पर निर्भर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।