पटना मेडिकल कॉलेज की दो छात्राओं के साथ मंगलवार को अशोकराज पथ में हुई छेड़खानी के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्राओं ने पुलिस के लिए चूडियां भिजवाई है। छात्राओं का एक शिष्टमंडल गुरुवार को प्राचार्य से भी मिला। छात्राओं ने प्राचार्य से कहा कि आरोपित नहीं पकड़े गए तो अब वे खुद मुकाबला करेंगी। इधर घटना के बाद कॉलेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। छात्राओं का कहना है कि पुलिस को लिखित शिकायत भी की गई है। जिन लड़कों का नाम और फोन नंबर था उसके आधार पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुईं है। इसीलिए पुलिस अधिकारियों को चूड़ी भेजी गई है। कम से कम पुलिस को इससे तो शर्म आएगी। इधर, जूनियर डांक्टर्स एसोसिएशन ने फिर अल्टीमेटम दिया है कि पुलिस यदि गुरुवार रात तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो शुक्रवार की सुबह से पीएमसीएच में बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। गुरुवार को जूनियर डॉंक्टरों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पीएमसीएच से करगिल चैक तक मार्च निकाला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।