हमें अपनी सांस्कतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए-मोदी
(India)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से श्रीश्री रविशंकर की तारीफ के साथ आज यमुना तट पर विवादित विश्व सांस्कतिक महोत्सव की शुरूआत हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि रविशंकर ने दुनिया से भारत का परिचय कराया है। हालांकि, मोदी ने अपने भाषण में इस कार्यक्रम से पर्यावरण को नुकसान से जुड़े विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस तीन दिवसीय सांस्कतिक कार्यक्रम में कई देशों से आया शिष्टमंडल और हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारतीयों से कहा कि उन्हें अपनी सांस्कतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए। इस बाबत रविशंकर के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, भारत के पास सांस्कतिक विरासत और समृद्धि है जिसे पूरी दुनिया देख रही है। हम उन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं लेकिन यह तभी हो सकता है जब हम अपनी विरासत पर गर्व करें। यदि हम इसे कोसते रहेंगे तो दुनिया हमारी ओर क्यों देखेगी। मोदी ने इस कार्यक्रम में तीन घंटे बिताए लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ताओं की ओर से उठाए गए सवालों से पैदा हुए विवाद पर अपने भाषण में कुछ नहीं कहा। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन पर आरोप लगाया गया है कि लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना के मददेनजर बनाए गए बड़े-बड़े ढांचों से नदी तट को नुकसान होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।