जेएनयू मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल की टीम ने उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य के लैपटॉप सहित कुछ अन्य सामग्री को जब्त करने के लिए नोटिस दिया है। जांच टीम का कहना है कि लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित इन दोनो द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्रियों की बारीकी से जांच करने पर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लग सकते हैं। हालांकि देर शाम यह बात सामने आने लगी कि पुलिस की स्पेशल सेल यूनिट की एक टीम ने जेएनयू में छापेमारी की है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि उमर खालिद व अनिर्बान के कमरे की तलाशी भी ली गई है और उनके लैपटॉप जब्त किए गए हैं। लेकिन इस मामले में जब स्पेशल सेल के आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने यह साफ किया कि पुलिस ने किसी तरह की छापेमारी नहीं की है, बल्कि दोनों के लैपटॉप को हासिल करने के लिए नोटिस जरूर जारी किया है। पुलिस का कहना है कि इस लैपटॉप की जांच करने से इनके नेटवर्क से जुड़े उन संदिग्धों की जानकारी हासिल करनी है जिनके बारे में अबतक की तफ्ती
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।