पोप फ्रांसिस ने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित करने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को चार सितंबर को रोमन कैथोलिक संत का दर्जा दिए जाने की आज घोषणा की। पोप ने कार्डिनल्स की बैठक में मदर टेरेसा को उनके अमूल्य योगदान के लिए संत का दर्जा दिए जाने को अंतिम स्वीकृति दी। उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में ही मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने का रास्ता साफ कर दिया था। मदर टेरेसा का निधन 87 वर्ष की उम्र में वर्ष 1997 में हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।