पठानकोट हमले के पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच करने के लिए गठित पाकिस्तानी विशेष जांच दल 27 मार्च को भारत आएगा। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारत और पाक विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात सकारात्मक रही। आपको बता दें कि विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तानी एसआईटी जल्दी ही भारत का दौरा करेगी। जब उनसे पूछा गया कि एसआईटी भारत में कब तक आ जाएगी, तब उन्होंने कहा, बहुत ही जल्दी। इंशा अल्लाह। गौरतलब है कि पठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी को हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी को भारत भेजने की पाकिस्तान की योजना का विदेश मंत्रालय ने स्वागत किया है। यह हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकस्मिक लाहौर यात्रा से कुछ ही दिन बाद किया गया था। इस हमले के बाद विदेश सचिव स्तर की वार्ताओं को स्थगित कर दिया गया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।