जेएनयू का समाजशास्त्र विभाग दुनिया में 51वां स्थान पर
(India)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का समाजशास्त्र विभाग (सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स) दुनिया में 51वां स्थान पाने में कामयाब रहा। पिछले साल से सात स्थान ज्यादा पाया। यही नहीं, पिछले दो सालों से यह विभाग समाजशास्त्र की पढ़ाई में देश का सर्वश्रेष्ठ विभाग बना हुआ है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग ने समाजशास्त्र विभाग को सराहा है। इस रैंकिंग में समूची दुनिया के शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। विषय के हिसाब से मूल्यांकन हुआ है। बता दें कि इस विभाग में कुल 19 फैकल्टी हैं। लगभग 450 छात्र हैं। विभाग से हर साल 35 छात्र विभिन्न विषयों में एमफिल की डिग्री हासिल करते हैं। 25 छात्र शोध पूरा करते हैं। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय से जुड़ा हुआ है। शोध के लिए एससी व एसटी छात्रों को बाकायदा छात्रवृत्ति दी जाती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।