गौ संरक्षण कार्यकर्ताओं ने किया आत्महत्या का प्रयास
(India)

राजकोट में आठ गौ संरक्षण कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोमांस पर अखिल भारतीय प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में एक व्यक्ति की जान चली गयी, जबकि तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद आठ कार्यकर्ताओं ने कीटनाशक खा लिया। उन्हें इसके बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त कल्पेश चावड़ा ने बताया, इनमें से एक की पहचान हिंडा वाम्बाडिया के रूप में हुई है। उनकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गयी। तीन अन्य की स्थिति नाजुक बतायी गयी है। 35 वर्षीय वाम्बाडिया उस समूह का हिस्सा था जो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुआ और उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। पुलिस कर्मी जब तक उन्हें रोक पाते उन्होंने कीटनाशक खा लिया। राजकोट से पूर्व कांग्रेस सांसद कुनवारजी बावलिया एवं गौसेवा आयोग के अध्यक्ष वल्लभाई कठीरिया के घटना के बाद अस्पताल पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अस्पताल परिसर में जाने से रोक दिया। गौ रक्षक समिति ने गुजरात बंद का आहवान किया है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।