सूफीवाद शांति की आवाज-मोदी
(India)



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूफीवाद को शांति की आवाज करार देते हुए कहा कि अल्लाह के 99 नामों में से कोई भी हिंसा से नहीं जुड़ा है। ‘वर्ल्ड सूफी फोरम’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सूफीवाद शांति, सह-अस्तित्व, करुणा, समानता और वैश्विक भाई चारे का आवहान है। जब हम अल्लाह के 99 नामों के बारे में सोचते हैं तो उनमें से कोई भी बल और हिंसा से नहीं जुड़ता। अल्लाह के पहले दो नाम कृपालु एवं रहमदिल हैं। अल्लाह रहमान और रहीम हैं। सूफीवाद विविधता एवं अनेकता का उत्सव है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘सूफी सर्वशक्तिमान के उस वैश्विक संदेश को अनुभव किया है जो मानव जीवन की पूर्णता की स्थिति में गुण प्रदर्शित होते हैं और वह है ईश्वर के प्यारे। सूफियों के लिए ईश्वर की सेवा का अर्थ मानवता की सेवा है।’’


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।