कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए
(India)

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया, जिले में हंदवारा क्षेत्र के पेठा वडार में सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने वहां बीती रात तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।