दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (डीएमआरसी) ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरिटेज (इनटेक) के साथ मिलकर शुक्रवार को ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें स्टेशन के आस पास विरासत स्थलों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को विरासत से अवगत कराना है। प्रदर्शनी में अनोखी तस्वीरों के जरिए स्मारकों की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं हौज खास और शाहपुर जाट की सीमा में आने वाले उन स्थानों के बारे में बताया गया है जो ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के आस पास हैं। इस प्रदर्शनी में सिरी के आस पास मध्य कालीन शहर के स्मारकों की भव्यता और समृद्धि को दर्शाने वाली तस्वीरें भी है जो दिल्ली में 14वीं शताब्दी के दौरान मौजूद सात शहरों में से एक था, और यहां हौज खास के शाही तालाब, 14वीं शताब्दी में सुल्तान फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनवाए गए मदरसे और अन्य अनेक विशिष्ट मस्जिदों और भव्य मकबरों की तस्वीरें भी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।