राष्ट्रदोह के आरोप में गिलानी को जमानत
(India)




दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को राष्ट्रदोह के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एस. ए. आर. गिलानी को जमानत दे दी। गिलानी को पुलिस ने 10 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उन पर 9 फरवरी को संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर एक कार्यक्रम के आयोजन का आरोप है। अपनी याचिका में गिलानी ने कहा था कि वह 16 फरवरी के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं और आगे उन्हें जेल में रखने से कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि जांच में उन्होंने पूरा सहयोग दिया है और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि देशद्रोह के आरोपों के तहत गिरफ्तार गिलानी ने प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में जो कहा वह काफी पीड़ादायक और कथित तौर पर देश के खिलाफ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।