जाट आरक्षण हिंसा की सच्चाई सामने लाई जाएगी-सिंह
(India)
जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण हिंसा की सच्चाई को पूरी तरह से लोगों के सामने लाया जाएगा। प्रकाश सिंह शनिवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हिंसा के संबंध में अधिकारियों की भूमिका की जांच करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न वर्गों के लोगों के बंद कमरे में बयान भी रिकार्ड किए। तीन सदस्यीय इस जांच कमेटी के सदस्य अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन व डीजीपी (अपराध) के पी सिंह भी उपस्थित थे। बाद में पत्रकारों से प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तस्वीर धुंधली है और निष्कर्ष पूरी जांच पड़ताल के बाद ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संभव है कि किसी वर्ग विशेष द्वारा लोगों को जांच कमेटी के समक्ष पेश किया गया है अथवा कुछ लोग किसी वर्ग विशेष के समर्थक भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी वास्तविकता को सामने लाने के लिए बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। सुनवाई के दौरान प्रशासन की तारीफ करने व आलोचना करने वाले दोनों ही पक्ष सामने आए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।