भारत पाकिस्तान टी20 विश्वकप में भारत की जीत के बाद जीत के जश्न में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में किसी छात्र ने फायरिंग की और वह गोली एक अन्य छात्र को लग गई। इसके बाद एएमयू में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। जबकि छात्र की हालत काफी गंभीर होने के बाद से दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एएमयू के प्रोकटर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा की पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में भारत की जीत पर फायरिंग कर खुशी जाहिर करते वक्त हुई घटना। फायरिंग किसने की, ये मालूम नहीं हो पाया। घायल एमटेक मैकेनिकल फाइनल का छात्र है। उसे दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल रेफर कर भेज गया है। डॉक्टरों ने हालत ज्यादा नाजुक बताई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।