दिल्ली में वैट विभाग ने 10 बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
(India)
दिल्ली सरकार के वैट विभाग ने 10 बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में पुलिस के उदासीन रवैये को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन व्यापारियों के खिलाफ अगले महीने आरोप पत्र पेश किया जाएगा। यह पहली है जब वैट विभाग ने कर चोरी से जुड़े मामलों की जांच के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है। कानून की धारा 92 के तहत वैट आयुक्त एक जांच अधिकारी नियुक्त कर सकता है जिसके पास वही अधिकार होते हैं जो कि दिल्ली पुलिस में एसएचओ को होते हैं। सूत्रों ने कहा कि विभाग ने हाल में अपने वैट अधिकारियों को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया ताकि कर चोरी व धोखाधड़ी के संदिग्ध दस व्यापारियों की भूमिका की जांच की जा सके। जांच शीघ्र ही पूरी होगी। विभाग उक्त दस व्यापारियों के खिलाफ अप्रैल में आरोप पत्र दाखिल करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।