आरक्षण नहीं होगा खत्म-मोदी
(India)





दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज बाबा साहब आंबेडकर के राष्ट्रीय मेमोरियल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर आयेाजित लेक्चर को संबोधित करते हुए उन्होंने दलित के नाम पर हो रही राजनीति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बाबा साहब को सिर्फ दलितों का मसीहा बोलकर अपमान किया जा रहा है। मैं बाबा साहेब का भक्त हूं, मुझे देखकर लोगों को बुखार आ जाता है। अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक का शिलान्यास करते ही उन्होंने कहा ये 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पिछले 60 सालों में तमाम सरकारों उनकी याद में स्मारक बनाने का प्रयास नहीं किया। हम 14 अप्रैल 2018 को उद्घाटन करने आएंगे। उन्होंने कहा, हम बाबा साहेब के साथ अन्याय करते हैं। हम बाबा साहब अंबेडकर को सिर्फ दलितों का मसीहा बोलकर अपमान न करें। उन्हें सीमित न करें। हर पीढ़ी, दबे कुचले के मसीहा थे वह। उनको भारतीय की सीमाओं में बांधना ठीक नहीं। वह हर पीडित की आवाज थे। विश्व जैसे मार्टिन लूथर किंग को जानता है हम उसी तरह बाबा साहेब को देखते हैं। मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग हमें देखना नहीं चाहते, उन्हें बुखार आ जाता है। इसीलिए मन का आपा खो देते हैं। जिन लोगों ने 60 साल तक काम नहीं किया। जब वाजपेई जी की सरकार आया था तो यही फैलाया गया था कि अब ये भगवा वाले आ गए आरक्षण खत्म कर देंगे। हमने कभी भी गरीब, पीडित के आरक्षण पर खरोच तक नहीं आने दी। फिर भी हम पर झूठ चलाया जा रहा है। ये सिर्फ राजनीति करने वाले लोग हैं इसलिए झूठ फैला रहे हैं। हमने पहले भी कहा था, खुद बाबा साहब भी आ जाएं तो आपका आरक्षण नहीं छीन सकते हैं। उनकी राजनीति इससे चलती होगी लेकिन इससे समाज में दरार आती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।