दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से
(India)


दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होगा। केजरीवाल सरकार ने 28 मार्च को पेश होने वाले बजट को अंतिम रूप दे दिया है। बजट में इस बार भी शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन को प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। सूत्रों की मानें तो पिछले साल शिक्षा के लिए जो राशि आवंटित की गई थी, उसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। इसके बावजूद इस बार भी शिक्षा बजट सर्वाधिक रहेगा। पिछली बार सरकार ने शिक्षा बजट 2219 करोड़ से बढ़ाकर 9836 करोड़ रुपये कर दिया था। शिक्षा के बाद सरकार की प्राथमिकता परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना है।ज्ञात हो कि पिछले साल स्वास्थ्य बजट में 45 प्रतिशत इजाफा करते हुए वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने 3138 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।