बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में आज सुबह एक धमाका अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दूसरा धमाका मेट्रो के पास हुआ। इन धमाकों में कुल 27 लोगों के अभी तक मारे जाने की खबर है। जबकि 35 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन धमाकों के असर से भारत में भी सभी एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी किया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती हमले में जेट एयरवेज के चालक दल की एक भारतीय महिला कर्मी घायल हुई है। स्वराज ने विस्फोट के बाद बताया कि कि वह ब्रसेल्स में भारतीय राजदूत मंजीव पुरी से संपर्क बनाए हुए हैं और उन्होंने सूचित किया है कि हमले में किसी भारतीय के मारे जाने की अब तक कोई रिपोर्ट नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।