पाक जेआईटी पर आतंकी हमले की आशंका
(India)



पठानकोट आतंकी हमले की जांच को लेकर भारत आई पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) मंगलवार सुबह दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। वहां से जेआईटी के सदस्यों को बुलेट प्रूफ वाहनों से पठानकोट ले जाया जा रहा है। पाक जांच टीम पर पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों और भारत में उनके सदस्यों के जरिए हमले की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस को पाक जेआईटी के सदस्यों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जेआईटी में आईएसआई के एक सदस्य के शामिल किए जाने का आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। आप मंगलवार दोपहर पठानकोट में विरोध प्रदर्शन करेगी। कपलि मिश्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकरी दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।