ब्रसेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तहत मंगलवार देर रात ब्रसेल्स के लिए रवाना हो गए। वह आज सुबह ब्रसेल्स पहुंच गए। मोदी ब्रसेल्स के बाद वाशिंगटन जाएंगे, जहां वह 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। उसके बाद वह दो दिनों की यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे, जहां ऊर्जा एवं सुरक्षा सहयोग पर जोर दिया जाएगा। मोदी ब्रसेल्स में 13वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।