दिल्ली में 15 से 30 अप्रैल तक ऑड-ईवन फार्मूला
(India)


15 से 30 अप्रैल से दिल्ली में ऑड-ईवन फार्मूले की वापसी होगी। इसके लिए दिल्ली के 200 जगहों पर सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आए। इसके लिए दिल्ली सरकार ने यह पहल की है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार 5000 सिविलि डिफेंस कर्मचारियों की मदद लेगी। जो पिछली बार की तुलना में एक हजार अधिक है। वे गुलाब के फूल व तख्तियों के साथ होंगे। महिलाओं को फिर मिल सकती है राहत रू महिलाओं को लेकर असंमजस की स्थिति है। 4 लाख लोगों के सर्वे के बाद आखिरी निर्णय सामने नहीं आया है। इसमें 50-50 की स्थिति है। इसे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और 8 अप्रैल की अधिसूचना में यह स्पष्ट होगा। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग की तरफ से उप चुनावों की घोषणा करता है तो चुनाव आयोग द्वारा भेजे जाने वाली गाडियों को छूट दी जाएगी। दूसरे राज्यों को लिखेंगे पत्र रू सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि एनसीआर के राज्यों को एक पत्र भेजा जाएगा। ये पत्र उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की सरकारों को भेजा जाएगा। ताकि तालमेल स्थापित किया जा सके। यात्रियों को पूर्ण सूचना रहे। इसके लिए यह पहल की जा रही है। दिल्ली सरकार इन राज्यों के साथ तालमेल बनाकर इस व्यवस्था को लागू करना चाहती है। पहल चरण में बार्डर एरिया में काफी दिक्कतें हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।