घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ लोगों ने मदरसा के छात्रों को ‘भारत माता‘ की जय कहने को कहा फिर उनके साथ मारपीट की. वे लोग कह रहे थे कि अगर हमने माता की जय नहीं कहा तो वे हमें मार देंगे. ये घटना गत शनिवार की है, लेकिन मामला कल दर्ज किया गया है।
एक और जहां मुस्लिम छात्रों के साथ भारत माता की जय ना बोलने पर मारा जा रहा है, तो वही उत्तरप्रदेश के वाराणासी कुछ मुस्लिम महिलाएं ऐसी भी है, जो भारत माता की जय के नारे लगा रही है। ये नारे लगाने वाले विशाल भारत संस्थान के बताए जा रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।