उत्तराखंड में कल नहीं होगा बहुमत परीक्षण
(India)



उत्तराखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने एकल पीठ के फ्लोर टेस्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। मंगलवार को यूसी ध्यानी की एकल पीठ ने 31 मार्च को रावत सरकार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के निर्देश दिए थे। इसके विरोध में बुधवार सुबह केंद्र सरकार ने फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील की थी। डबल बेंच ने यदास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए है. अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी। इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा अपने पक्ष में करने के लिए सियासी फील्डिंग सजा दी थी। दोनों दलों के केंद्रीय नेता देहरादून पहुंचे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।