पीएम नरेंद्र मोदी के तीन देशों की यात्रा के पहले चरण बेल्जियम का दौरा संपन्न हो गया है। वह चैथे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने के लिए बस्रेल्स से वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी और बेल्जियम के पीएम चार्ल्स मिचेल की मौजूदगी में साझा बयान जारी किया गया। भारत और बेल्जियम ने बुधवार को कुछ समूहों और देशों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने के लिये धर्म का दुरूपयोग रोकने के लिये मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी और इस बात पर जोर दिया कि सभी देश अपनी सरजमीं अथवा अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र से पैदा होने वाले आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष चार्ल्स मिचेल के बीच बातचीत के बाद जारी साक्षा बयान में दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी मुद्दा या मकसद निर्दोष लोगों के खिलाफ भयावह और विवेकहीन हिंसक गतिविधियों को उचित नहीं ठहरा सकता।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।