एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन देश को समर्पित
(India)
तीस मार्च की शाम भारत समेत समूचे एशिया महाद्वीप के लिए यादगार बन गई। यहां बेल्जियम से पीएम नरेंद्र मोदी व चार्ल्स मिशेल के संयुक्त रुप रिमोट दबाते ही एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन देश को समर्पित हो गई। रिमोट टेक्निकल एक्टिवेशन को लेकर एरीज व देवस्थल में सुबह से ही चहल-पहल रही। रिमोट एक्टिवेशन होते ही दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वैज्ञानिको को बधाई दी। इस मौके पर देवस्थल पहुंचे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि समूचे देश के लिए यह गौरव का विषय है। इस प्रोजेक्ट को बेल्जियम के साथ संयुक्त रुप से पूरा किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।