फोन घुमाएं, सड़क सुधरवाएं!
(India)
बिहार सरकार ने सड़कों को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया है। नंबर है 18003456233। इस पर फोन कर सड़क की स्थिति बताएं। सूचना मिलते ही मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। जानकारी देने वालों को यह सूचना भी दी जाएगी कि सड़क की मरम्म्मत कर दी गई है। फोन से शिकायत करने पर उसकी रिकार्डिंग भी होगी। अगर आप चाहें तो विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं। ईमेल कर या वेबसाइट पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए तीन वेबसाइट को लांच किया। उन्होंने कहा कि करप्शन के मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। पथ निर्माण विभाग के काम को पारदर्शी बनाया जा रहा है। शुरू में कुछ कमियां हो सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे अनुभव के आधार पर उन्हें और दुरुस्त किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।