कोलकाता में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त
(India)
कोलकाता में गुरुवार को गणेश टॉकीज के पास एक निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में अभी तक 15 लोग मारे गए हैं और 78 घायल हुए हैं। इसके अलावा 150 लोगों के दबे रहने की आशंका है। पीएम मोदी ने कोलकाता हादसे पर शोक जताया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम कोलकाता हादसे की जगह भेज दी गई और बचाव और राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्रीय ग्रह राज्यमंत्री किरन रिजीजू ने कहा है कि हमारी टीमें लगातार पश्चिम बंगाल की टीमों के साथ संपर्क में हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना स्थल पर पहुंची। राज्य सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए और घायलों के लिए 2 लाख मुआवजे की घोषणा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।