ऑड ईवन फार्मूले को लेकर बैठक आज
(India)
दिल्ली में 15 अप्रैल से ऑड ईवन फार्मूले से वाहन चलाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को परिवहन मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। बसों के संचालन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। इसके लिए डीटीसी की बस कंपनियों को भी इस बैठक के लिए बुलाया गया है। इसमें डीटीसी के आलाधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसके बाद जागरूकता अभियान को तेजी से चलाया जा सके। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यो के साथ भी बैठक होगी ओर यह भी रिपोर्ट ली जाएगी कि कौन से स्कूल इस बार पर्यावरण बस सेवा में आना चाहते हैं। हालांकि दिल्ली सरकार पहले ही स्कूल बसों की मदद नहीं लेने का फैसला ले चुकी है।इसके अतिरिक्त दिल्ली के स्कूलों के बच्चों को भी इसके लिए जागरूकता अभियान में जोड़ा जाएगा। इसकी अपील भी स्कूल प्रबंधकों से की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।