अब राजधानी एक्सप्रेस में खानपान सेवा होगी वैकल्पिक
(India)


रेलवे राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले मुसाफिरों को दोहरी सौगात देने जा रही है। रेलवे की वीआईपी टे्रनों में पेंट्रीकार हटाकर अतिरिक्त एसी कोच लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक लोगों को कंनफर्म बर्थ मिलेगी। इसके अलावा खानपान सेवा को वैकल्पिक करने से राजधानी टे्रनों का किराया कम हो जाएगा। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई-दिल्ली राजधानी छोड़कर समस्त टे्रनों से पेंट्रीकार हटाने का फैसला हो गया है। पेंट्रीकार के स्थान पर एसी-3 श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। पटना राजधानी सहित कई टे्रनों में दो पेंट्रीकार लगी हैं इनमें एसी-2 श्रेणी का कोच लगाया जा सकता है। इस प्रकार राजधानी टे्रनों में 72 अथवा इससे अधिक अतिरिक्त बर्थो का इंतजाम हो सकेगा। रेलवे अपने मॉडल किचन से खाने की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा कोच में हॉटकेस आदि का इंतजाम किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सभी राजधानी व मेल-एक्सप्रेस टे्रनों में पेंट्रीकार हटाने से हर रोज 25 हजार अतिरिक्त बर्थ यात्रियों को उपलब्ध हो सकेंगी। इससे रेलवे को हर साल 600 करोड़ से अधिक की आमदनी होगी। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस टे्रनों में खानपान वैकल्पिक किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।