उत्तराखंड में बागी विधायकों की सदस्यता को लेकर सुनवाई आज
(India)


उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद अहम है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में बागी विधायकों की सदस्यता को लेकर अहम सुनवाई होनी है। यदि बागी विधायकों की सदस्यता को लेकर अदालत का कोई फैसला आता है तो उससे उत्तराखंड में पैदा हुए मौजूदा राजनैतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है। साथ ही हरीश रावत के स्टिंग पर भी शुक्रवार को सुनवाई की उम्मीद है। दिल्ली निवासी मनन शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टिंग मामले की एसआईटी या सीबीआई से जांच की मांग की है। अदालत ने याचिकाकर्ता से इस प्रकरण के सबूत कोर्ट को देने को कहा है। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के कथित स्टिंग का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली निवासी मनन शर्मा ने जनहित याचिका दायर कर इस मामले की एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। मनन शर्मा निजी टीवी चैनल द्वारा सीएम रहते हरीश रावत के स्टिंग की सीबीआई जांच को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट पहुंचे। याचिका में हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने सहित उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी। लेकिन न्यायालय ने इसको स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पूरे आधार व तथ्य के साथ याचिका पेश करने को कहा है। याचिका शुक्रवार को स्वीकार होने की संभावना बनी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।