उत्तरी कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन फ्लाई-ओवर का एक हिस्सा गिरने के कारण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जबकि 85 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फ्लाई-ओवर बनाने वाली कंपनी ने इस हादसे को एक्ट ऑफ गॉड कहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, फ्लाई-ओवर बनाने वाली कंपनी ने इस हादसे को भगवान की करनी करार दिया, जिसके लिए उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हैदराबाद की आईवीआरसीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पांडुरंग राव ने दावा किया, यह और कुछ नहीं बल्कि भगवान की करनी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।