घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम घटने के मद्देनजर दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी 60 पैसे प्रति किलो और पीएनजी 65 पैसे प्रति स्टैंडर्ड घन मीटर सस्ती हो गयी है। नई दरें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने जारी बयान में बताया कि इस कटौती से दिल्ली में सीएनजी 60 पैसे घटकर 36.60 रुपये प्रति किलो तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 70 पैसे कम होकर 41.90 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसी तरह दिल्ली में पीएनजी में कीमत 65 पैसे की कटौती के साथ 24 रुपये प्रति स्टैंडर्ड घन मीटर रह जाएगी। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी 65 पैसे कम होकर 25.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड घन मीटर मिलेगी। इन क्षेत्रों में आईजीएल छह लाख 30हजार परिवारों को पीएनजी उपलब्ध कराती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।