ऑड-ईवन के दौरान डीटीसी के कर्मचारियों की छुटटी रद्द
(India)
ऑड-ईवन योजना की 15 अप्रैल से दूसरे चरण की शुरूआत को देखते हुए आप सरकार ने कार्यक्रम के 15 दिनों के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों की छुटटी रदद करने का फैसला किया है। डीटीसी बस निर्माताओं के साथ एक बैठक में दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन के दौरान बसों के खराब होने के मामले में कड़ी कार्रवाई के प्रति आगाह किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि डीटीसी के सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि सम-विषम योजना के दौरान सुचारू रूप से परिवहन के लिए बसों को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया जाए और सेवा में बाधा की स्थिति में क्षेत्रीय प्रबंधक को कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा।उन्होंने बताया कि 15 से 30 अप्रैल के दौरान डीटीसी के सभी कर्मचारियों की छुटटी रदद कर दी गयी है। उन्होंने कहा, मंत्री ने बसों के खराब होने की स्थिति में मरम्मत करने के लिए 25 निगरानी इकाई भी बनायी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।