एनआईए के एक अफसर की शनिवार देर रात यूपी के बिजनौर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। टीवी रिपार्ट्स के अनुसार, एनआईए के डिप्टी एसपी मोहम्मद तंजिल भांजी की शादी से देर रात लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में उनकी पत्नी को भी गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को नोएडा के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि तंजिल का शव मुरादाबाद के एक अस्पताल में रखा गया है। इसमे हमले में उनके बच्चे सुरक्षित हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही एनआईए और एटीएस की टीमें अस्पताल पहुंच गई हैं। पहले ऐसी खबर आई थी कि वह पठानकोट हमले की जांच से जुडे हुए थे। लेकिन एनआईए के आईजी ने बताया कि वह पठानकोट जांच टीम का हिस्सा नहीं थे। एनआईए ने इस मामले में यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।