रियाद में मोदी की उपस्थिति में लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे
(India)

तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में टीसीएस के महिला आईटी सेंटर में कर्मचारियों से मुलाकात की। पीएम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ‘मोदी मोदी’ के नारे लगने लगे। बुर्का पहने युवतियों ने मोदी की उपस्थिति में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी के आईटी सेंटर में पहुंचते ही युवतियों में उनके साथ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने की होड़ ही लग गई। पीएम मोदी ने उनको निराश नहीं किया। उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।