(Amnour, Saran)
बिहार में शराब बंदी पर राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होने कहा बिहार की सराहना अन्य राज्यों में भी हो रही है। विधायकों के शराबबंदी की शपथ पर बोले अगर सांसद और मुखिया जैसे सभी जनप्रतिनिधि भी शपथ ले तो और भी अच्छा होगा। राजयपाल हाजीपुर में मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के वार्षिक सम्मलेन में शामिल होने पहुंचे रजयपाल रामनाथ कोविंद ने मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में संस्था के काम की सराहना की। सम्मलेन के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने देश भर में दलितों के विरोध आपराधिक मामलो की चर्चा करते हुए कहा की आजादी के इतने सालो बाद भी दलितों को नहीं मिल रहा उचित अधिकार नहीं मिला है। दलितों के खिलाफ आपराधिक मामलो में अपराधिओ को सजा नहीं मिल पाना मौलिक अधिकारों का हनन है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।