कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंगाल और असम में शुरु हुआ मतदान
(India) पूर्वोत्तर राज्य असम और उसके पड़ोसी पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। असम में जहां राज्य की 126 में से 65 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, बंगाल में 294 में से महज 18 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसमें से कुछ नक्सल प्रभावित इलाके भी हैं जहां सुबह से ही मतदान की शुरुआत हुई। मतदान में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
असम में पहले दौर में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उसमें सूबे के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तीताबर सीट के अलावा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल की माजुली सीट भी शामिल है। वहीं, बंगाल में मुख्यमंत्री ममता की साख दांव पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।