तंजील अहमद के परिजन को दिल्ली सरकार देगी एक करोड़ रुपए
(India) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार रात बदमाशों के हमले में मारे गए NIA अफसर मो. तंजील अहमद के परिजन को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देगी. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार एनआईए अधिकारी मोहम्मद तंजील अहमद के परिजनों को अपनी नीति के तहत एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देगी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी तंजील अहमद की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपनी पत्नी फरजाना के साथ यूपी के बिजनौर शहर से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे और दोनों बच गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।