पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान से एक जांच टीम भारत आई थी। भारत ने इस टीम को वो सारे सुबूत सौंपे जिनसे साफ होता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान में बैठे लोगों का हाथ है। लेकिन वापस पाकिस्तान जाकर इस टीम ने भारत पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी जेआईटी (जॉइन्ट इन्वेस्टीगेशन टीम) ने कहा है कि भारत ऐसा कोई सुबूत देने में विफल रहा है जिससे साबित होता हो कि वारदात की साजिश पाकिस्तानी सरजमीं से रची गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने ये भी कहा कि ये भारत की साजिश है पाकिस्तान की छवि खराब करने के लिए। जेआईटी में शामिल अधिकारियों ने भारत आकर गवाहों के बयान दर्ज किये और मारे गए आतंकवादियों की डीएनए रिपोर्ट एकत्रित कीं। पाकिस्तानी दल को अब तक हुई जांच के बारे में बताया गया और पठानकोट में मौका-ए-वारदात पर ले जाया गया। यह टीम 27 मार्च को भारत पहुंची थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।