दिल्ली पुलिस में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
(India)
दिल्ली पुलिस में आला अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि राजधानी में कानून और व्यवस्था को देखने के लिए दो स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर होंगे। जिन्हें उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के तहत बांटा गया है। इनके अलावा कई डीसीपी और एडिशनल डीसीपी का तबादला किया गया है दीपक मिश्रा (स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर कॉर्डिनेटर) अब स्पेशल सीपी प्रबंधन का काम संभालेंगे। जिसके तहत उनके जिम्मे पुलिस मुख्यालय , लीगल सेल, रिसर्च सेल आदि होंगे। वहीं स्पेशल सीपी हेडक्वार्टर पी कामराज अब स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (दक्षिण) होंगे। उत्तरी क्षेत्र के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर एसबीके सिंह होंगे। वहीं दिल्ली पुलिस के जिले स्तर पर तैनात कई डीसीपी स्थानांतरित हुए हैं। इनमें कुछ पद रिक्त हुए थे, वहीं कुछ डीसीपी एक जिले में लंबे समय से तैनात थे। उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। एडिशनल सीपी लीगल सेल अरुण कंपानी अब एडिशनल सीपी आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।