पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के संगीत और अभिनय से सजी फिल्म का संगीत दिल्ली में लांच नहीं हो सका। सोमवार को एक होटल में होने जा रहे लांचिंग के कार्यक्रम को अचानक रद्द करना पड़ा। इस बारे में फिल्म श्घर वापसीश् के निर्देशक ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा संबंधी खतरा था। जबकि होटल प्रबंधन ने खतरे की बात से इनकार किया। फिल्म के निर्देशक सुहैब इलियासी ने दावा किया कि उन्हें किसी संगठन के सदस्य ने फोन कर कार्यक्रम में बाधा पैदा करने की धमकी दी थी। ऐसे में गुलाम अली सहित अन्य सभी की सुरक्षा को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। जबकि होटल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली थी। न ही निर्देशक की ओर से यह बताया गया था कि गुलाम अली आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म निर्देशक की ओर से कुछ दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए इसीलिए इस कार्यक्रम को होटल में नहीं होने दिया गया। इस दौरान अमर सिंह ने भी दावा किया कि वे संगीत की लांचिंग में जा रहे थे, लेकिन होटल में घुसने नहीं दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।