गतिमान एक्सप्रेस की पहली यात्रा को लेकर यात्री उत्साहित हैं। बुकिंग शुरू होने के दूसरे दिन ही 50 फीसदी से ज्यादा सीटें भर गई हैं। शनिवार को 15 फीसदी बुकिंग हुई थी। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि गाड़ी मंगलवार को चलेगी। इसके प्रति लोग उत्साहित हैं। अब तक 50 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। उम्मीद है कि 05 अप्रैल की सुबह तक यह गाड़ी पूरी भर के जाएगी। गाड़ी में लगभग सात सौ सीटें हैं। इसमें से एग्जीक्यूटिव व चेयरकार श्रेणी में लगभग 350 से अधिक सीटों की बुकिंग रविवार शाम तक हो गई। आगरा रेल मंडल के ड्राइवरों का आरोप है कि इस ट्रेन को आगरा के लोको पायलटों को चलाने को कहा गया था। इसके लिए ट्रेनिंग भी कराई गई, लेकिन दिल्ली रेल मंडल को यह जिम्मेदारी दे दी गई। इसे लेकर रविवार सुबह 8.30 बजे लोको पायलट यूनियन ने भोपाल शताब्दी के आगे प्रदर्शन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।