पनामा पेपर लीक्स मामले में कई भारतीय घेरे में
(India)



टैक्स बचाने के लिए विदेश में कंपनियां बनाकर धन छिपाने का अबतक का सबसे बड़ा खुलासा सोमवार को हुआ है। दुनियाभर के प्रमुख लोगों के साथ करीब 500 भारतीयों ने भी टैक्स के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले देशों में दौलत जमा कर रखी है। इस खुलासे पर सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। करोड़ों दस्तावेज लीक रू पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के 1.15 करोड़ दस्तावेज लीक होने से यह सच्चाई सामने आई है। इनमें बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, डीएलफ के प्रमोटर केपी सिंह, इंडिया बुल्स के समीर गहलोत और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे जैसी मशूहर हस्तियां शामिल हैं। खुलासे के मायने रू लीक दस्तावेज बताते हैं कि दुनिया भर के सैकड़ों नामचीन लोगों ने विदेशों में शैडो कंपनियां, ट्रस्ट और कॉरपोरेशन बनाए। इन देशों में इसलिए निवेश किया क्योंकि यहां नियम काफी आसान हैं। यहां धन लगाने वालों की पहचान का खुलासा नहीं किया जाता। इन दस्तावेजों में खासतौर पर पनामा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और बहामास में छिपाए गए धन की जानकारी है। अकेले पनामा में ही करीब 3.50 लाख से ज्यादा गुप्त अंतरराष्ट्रीय बिजनेस कंपनियां हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।