नोएडा के सेक्टर-62 में ‘स्टैंड अप इंडिया’ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, दलित वे लोग हैं जिन्हें अवसर नहीं मिला, अगर उन्हें अवसर मिलेगा तो वे भी उत्तम काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टैंडअप इंडिया से नौकरी मांगने वाला नौकरी देने वाला बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में हर बैंक की हर ब्रांच को कम से कम दो लोगों को लोन देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो कल तक किराए की ई रिक्शा चलाते थे वो अब ई-रिक्शा के मालिक बनेंगे। अब मोबाइल एप्प से ई-रिक्शा बुक किए जा सकेंगे। इस योजना के तहत 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में मुद्रा योजना के तहत नोएडा, गुड़गांव व दिल्ली में आर्थिक रूप से पिछड़े 5100 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किया। इनमें से दस लोगों को मोदी ने अपने हाथ से ई-रिक्शा की चाबी दी। पीएम मोदी मंच तक ई-रिक्शा तक गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।