भारत ने मंगलवार को जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर करतूतों के बारे में संयुक्त राष्ट्र को एक रिपोर्ट सौंपी है। मसूद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित करवाने के प्रयास में चीन के अड़ंगे के बाद यह रिपोर्ट सौंपी गई है। भारत ने कहा कि मसूद पठानकोट ठिकाने पर हमला करने वाले आतंकवादियों के आकाओं में से एक था और उसके संगठन को तालिबान से हथियारों का प्रशिक्षण मिला था। इसमें कहा गया है कि मसूद और उसके आतंकवादी समूह ने भारत के खिलाफ कई हमलों को अंजाम दिया है और इसका ताजा उदाहरण दो जनवरी का पठानकोट हमला है। संयुक्त राष्ट्र में सौंपी गई ड्राफ्ट लिस्ट एंट्री के अनुसार हमले को जैश से जुड़े आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। ऐसे विश्वसनीय सबूत उभरे हैं कि आतंकवादियों के आका जैश के वरिष्ठ नेता थे और उनमें मसूद अजहर शामिल था। मसूद 1994 में जम्मू-कश्मीर में सामने आया। उसे फरवरी 1994 में गिरफ्तार कर लिया गया। जैश सरगना को 1999 में उस समय रिहा करना पड़ा जब उसके भाई अब्दुल राउफ तथा अन्य ने मिलकर इंडियन एयरलाइंस के एक विमान का अपहरण कर लिया और उसे अफगानिस्तान में कंधार ले गए जो उस समय तालिबान के कब्जे में था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।