भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों को सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि मामले की जांच में शामिल होने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सिंह ने यह जानकारी तब दी जब उनसे पूछा गया कि वह जांच में शामिल क्यों नहीं हो रहे हैं। जस्टिस प्रतिभा रानी ने सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा कि आपका (सिंह) नाम प्राथमिकी है और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के तहत आपको जांच में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेसी नेता सिंह से कहा कि आप जांच में शामिल होना चाहते हैं लेकिन नहीं हो रहे हैं, आखिर समस्या क्या है, आपको जांच में शामिल होना चाहिए। इस पर सिंह की ओर से सिब्बल ने कहा कि जांच में शामिल होने में कोई समस्या नहीं है। हाईकोर्ट मामले सिंह से पूछताछ, गिरफ्तारी और आरोपपत्र दाखिल करने पर रोक लगाने के हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर सीबीआई की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।